{"_id":"5a8af5784f1c1bca798ba992","slug":"now-post-offices-to-work-as-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर हुए सीबीएस , बैंकों की तरह मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर हुए सीबीएस , बैंकों की तरह मिलेंगी सुविधाएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 19 Feb 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
बरेली मंडल के सभी डाकघर कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) से जुड़ गए हैं। इससे डाकघर के खातेदारों को अब बैंकों की तरह सुविधाएं मिलने लगी हैं।
विज्ञापन
सीबीएस को अपनाते हुए डाकघरों में भी बैंकों की तरह कामकाज किया जाने लगा है। डाकघरों में खाते पहले भी खोलेे जाते थे मगर ग्राहक को लेनदेन उसी डाकघर से करना होता था, जिसमें उनका खाता है, लेकिन डाकघरों के सीबीएस हो जाने के बाद अब किसी भी डाकघर से लेनदेन किया जा सकता है। प्रवर अधीक्षक, डाकघर रामेश्वर दयाल ने बताया कि सभी डाकघर सीबीएस हो गए हैं। डाकघरों में इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सेवा, बैलेंस आदि की जानकारी नि:शुल्क है। डाकघरों में ब्याज भी बैंकों से ज्यादा है। फिलहाल बरेली और पीलीभीत में तीन एटीएम काम कर रहे हैं। करीब एक हजार एटीएम कार्ड भी ग्राहकों को दिए जा चुके हैं। जल्द ही बाकी प्रमुख डाकघरों में भी एटीएम लग जाएंगे।
विज्ञापन