फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Added new modules in e Cantonment portal, now appointment will be available online in Cantt General Hospital

बरेली : ई छावनी पोर्टल में नए मॉड्यूल जोड़े, कैंट जनरल अस्पताल में अब ऑनलाइन मिलेगा अपॉइंटमेंट

Sun, 05 Sep 2021 01:55 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 01:55 PM IST
सार

छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोग अब कैंट जनरल अस्पताल में इलाज के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। कैंट बोर्ड ने ई-छावनी में नए मॉड्यूल जोड़े हैं। इसके तहत ऑनलाइन मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Bareilly: Added new modules in e Cantonment portal, now appointment will be available online in Cantt General Hospital
अस्पताल का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई छावनी पोर्टल की रक्षा मंत्री ने इसी साल फरवरी में शुरूआत की थी। इस पोर्टल की मदद से लोग व्यापार लाइसेंस जैसे सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने के साथ पानी का कनेक्शन जैसी सेवाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल में कई और सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशाषी अधिकारी विवेक सिंह ने बताया नागरिकों की सुविधा में इजाफा करने के लिए अन्य सुधार भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में ई छावनी में कई नए मॉड्यूल जोड़े गए हैं। इसके तहत कैंट जनरल अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा भी शामिल है। छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोग पोर्टल के जरिए घर बैठे अस्पताल में अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं। पोर्टल में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, प्रॉपटी टैक्स के साथ कैंट क्षेत्र में मौजूद उत्सव मैरिज लॉन की ऑनलाइन बुकिंग करने के साथ ही पानी का टैंकर तक ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह है ई छावनी पोर्टल
ये पोर्टल मल्टी- टेनेंसी सेंट्रल प्लेटफार्म के जरिए देश के 62 कैंटोनमेंट बोर्ड के निवासियों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराता है। पोर्टल के जरिए छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोग ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ सीवरेज कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed