फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now miscreants are spewing venom on social media in Bareilly

Bareilly News: सोशल मीडिया पर जहर उगल रहे खुराफाती, बरेली में कई मामले आए सामने, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

Thu, 25 Jan 2024 03:10 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 25 Jan 2024 03:10 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब अराजक तत्व सोशल मीडिया पर जहर उगल रहे हैं। माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। बरेली में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है। मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ तेज हो गई है। सभी समुदायों के प्रबुद्ध लोग भी माहौल बेहतर बनाने में जुटे हैं। पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी भी कर रही है।

विज्ञापन
Now miscreants are spewing venom on social media in Bareilly
सिरौली में लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में आतिशबाजी कर रहे एक परिवार पर हमला कर दिया गया। इसमें दंपती और उनके दो बच्चे लोग घायल हो गए। माहौल खराब होने की आशंका में कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है। हमलावर फरार हैं।

विज्ञापन


बुधवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला घेर के सराफ वरुण रस्तोगी अपने बच्चों नंदन और हनु के साथ घर के सामने आतिशबाजी कर रहे थे। तभी मोहल्ले के दूसरे समुदाय के लोगों ने एतराज जताया। कहासुनी के बाद कई युवक लाठी-डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर वरुण की पत्नी आकांक्षा ने पति व बच्चों को पीटने का विरोध किया तो उन्हें भी नहीं बख्शा। वह घर में घुसीं तो हमलावर उनका पीछा करते हुए वहां भी चले गए और लात-घूंसे से पीटने लगे। थोड़ी देर बाद पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने हमलावरों को भगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर दानिश बचाव कराने गए सचिन गुप्ता की सोने की चेन खींचकर भाग गया। पुलिस ने वरुण रस्तोगी की तहरीर पर शावेज, वसीम, सुहेल, कयूम, दानिश और सहाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।  इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विहिप नगर अध्यक्ष को मारा चाकू
बरेली के फरीदपुर में मोहल्ला लाइन पार मठिया निवासी यासीन ने वीडियो एडिट कर श्रीराम मंदिर पर धार्मिक झंडा लगाकर व्हाट्सएप स्टेट्स लगा लिया। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर ने यासीन से इसका विरोध जताया तो वह बौखला गया। उसने स्टेशन रोड पर सीएएस इंटर कॉलेज के मैदान में जान से मारने की नीयत से सोमपाल के पेट में चाकू घोंप दिया। 

आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विहिप के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र राणा ने बताया कि नगर अध्यक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया है। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

युवक ने माफी मांगी, पुलिस दे रही दबिश
सीबीगंज में गांव जोगीठेर गौटिया निवासी पवन कश्यप ने दूसरे समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे देखा तो मंगलवार शाम सैकड़ों लोग सीबीगंज थाने में एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। 

लोग एकजुट होकर आरोपी के घर जाने लगे। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने उनको समझाकर शांत कराया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी मगर वह नहीं मिला। उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पवन ने अब माफी मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर डाली भड़काऊ पोस्ट
दूसरे समुदाय के युवक ने श्रीराम मंदिर को लेकर इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट डाल दी। इसमें बदला लेने की बात लिखी थी। गो सेवक हिमांशु पटेल ने एक्स पर युवक द्वारा डाली गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट डालकर कार्रवाई की मांग की। पोस्ट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, युवक ने भनक लगते ही भड़काऊ पोस्ट हटा ली। 

देवी-देवताओं पर टिप्पणी का वीडियो वायरल, रिपोर्ट
आंवला में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो वायरल किया गया। बजरंग दल के पदाधिकारी ने हिंदू समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए आरोपी पर रिपोर्ट कराई है।

बजरंग दल के नगर संयोजक आशीष पाठक का आरोप है कि अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खनगांवा श्याम गांव निवासी जाति विशेष के युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने आरोपी पर भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि फरीदपुर के मामले में आरोपी यासीन की गिरफ्तारी की गई है। विहिप के नगर अध्यक्ष सुरक्षित हैं। आंवला मामले में पड़ोसियों का नाली व जानवर बांधने का विवाद था। इसमें एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट लिखी गई है। भंडारे से जुड़ा विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed