{"_id":"5e63fbe18ebc3ec7b70dd59c","slug":"now-five-days-later-kasganj-bamiana-ohe-line-trial-bareilly-news-bly398831552","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः अब पांच दिन बाद होगा कासगंज-बमियाना ओएचई लाइन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः अब पांच दिन बाद होगा कासगंज-बमियाना ओएचई लाइन का ट्रायल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अभी तीन-चार दिन 25 हजार वोल्ट से चार्ज की जाएगी ओएचई लाइन
विज्ञापन
बरेली। आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) को शनिवार को कासगंज से बमियाना तक 95 किलोमीटर के सेक्शन में इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल करना था, लेकिन ओएचई लाइन चार्ज न हो पाने के कारण ट्रायल टाल दिया गया। आरवीएनएल के अधिकारियों के मुताबिक अब ट्रायल 12 या 13 मार्च को होगा।
आरवीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि कासगंज से बमियाना तक इरकॉन का फिट सर्टिफिकेट तो मिल गया है, जिसके चलते शनिवार को ट्रायल प्रस्तावित था, लेकिन ओएचई लाइन चार्ज नहीं मिली। इस पूरे सेक्शन को 25 हजार वोल्ट से चार्ज किया जा रहा है, उम्मीद है कि तीन से चीर दिन में लाइन चार्ज हो जाएगी, उसी के बाद 12 या 13 मार्च को इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल किया जाएगा।
गौरतलब है कि घोषणा के बावजूद इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल आरवीएनएल दूसरी बार नहीं कर सका है। इससे पहले फरवरी के पहले सप्ताह में भी ट्रायल करने की बात आरवीएनएल ने कही थी, लेकिन तब रेलवे के अधिकारियों ने तकनीकि खामियां गिनाते हुए इसे टाल दिया गया था।