फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now 85 Unipole will remain in the city

अब 85 यूनिपोल ही रहेंगे शहर में

Mon, 08 Jan 2018 07:19 PM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 08 Jan 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों की साठगांठ से शहर में अवैध यूनिपोल लगाए जाने का खेल लंबे समय से चल रहा है लेकिन अब कार्रवाई शुरू हो गई है। शहर में अगर गिनती की जाए तो सैकड़ों की संख्या में यूनिपोल लगे हुए हैं, जबकि नगर निगम के रिकॉर्ड में इनकी संख्या सिर्फ 85 ही है। 
विज्ञापन

नगर निगम में अतिक्रमण विरोधी अभियान के प्रभारी रहे राम सिंह जाटव का नाम हमेशा ही अवैध यूनिपोल को लेकर चर्चाओं में रहा। कहा जाता है कि शहर से अधिकांश अवैध यूनिपोल उनकी सरपरस्ती में ही लगाए गए थे। इसके चलते रिटायर होने से कुछ समय पहले ही पिछले साल कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। अब नगर निगम ने अवैध यूनिपोल जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार रात प्रभा सिनेमा रोड पर लगे चार अवैध यूनिपोल उतारकर जब्त कर लिए गए। हालांकि शहर में अभी सैकड़ों अवैध यूनिपोल, रूफ टॉप और होर्डिंग्स लगे हैं। इनसे नगर निगम को हर साल लाखों रुपये का चूना लग रहा है।
विज्ञापन

शहर में विज्ञापन की वैध साइट
यूनीपोल : 85
रूफटॉप : 59
होर्डिंग्स : 104
गेट : 12
यात्री शेड : 23
वर्जन
अवैध यूनिपोल, होर्डिंग्स पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। अब सिर्फ वही बचेंगे, जो अधिकृत हैं। जिनके भी ये अवैध होर्डिंग हैं, उनसे पिछले समय का किराया भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed