{"_id":"680e943a3c81daa956085437","slug":"notice-to-two-officers-for-missing-review-meeting-bareilly-news-c-4-lko1064-628103-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: समीक्षा बैठक से गायब होने पर दो अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: समीक्षा बैठक से गायब होने पर दो अधिकारियों को नोटिस
Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गृहकर समीक्षा बैठक से गायब होने पर तीन अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। इसमें आरआई और टीसी शामिल हैं। वहीं लक्ष्य की पूर्ति न हाेने पर बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
शनिवार को नगर आयुक्त ने गृहकर वसूली की साप्ताहिक समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ की थी। इसमें कई अधिकारी नदारद रहे तो नगर आयुक्त ने अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 में बीते वर्ष के टारगेट के तहत 25 प्रतिशत से अधिक करीब 109 करोड़ के वसूली का लक्ष्य रखा है। 2024-25 वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष विभाग ने 100 करोड़ से अधिक की आय की थी। इसके बाद से ही विभाग लगातार शत-प्रतिशत टैक्स वसूली की बात कर रहा है, दूसरी ओर 2024-25 में 100 करोड़ से अधिक की आय हासिल की थी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार वसूली के मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अधिकारियों और जोन के जिम्मेदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि शत प्रतिशत वसूली करें। वसूली की समीक्षा बैठक भी हर सप्ताह की जाएगी। संवाद