{"_id":"688a899bde98ed4699096230","slug":"notice-to-the-district-president-of-the-lekhpal-association-for-not-submitting-the-investigation-report-bareilly-news-c-4-vns1074-693521-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जांच रिपोर्ट न देने पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जांच रिपोर्ट न देने पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष को नोटिस
विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील के कलापुर गांव में खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के संबंध में स्थानीय लेखपाल व लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने जांच रिपोर्ट नहीं दी। इस मामले में तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एक जुलाई को कलापुर गांव के उमेंद्र सिंह ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराकर खलिहान की जमीन से कब्जा हटाने की मांग की थी। लेखपाल ने 18 जुलाई को मौके पर जाकर जांच की। खलिहान के कुछ हिस्से पर एक ग्रामीण अपने पालतू पशु बांध रहा है। कूड़ा भी यहीं डाला जा रहा है। इसे प्रधान की मौजूदगी में हटवाया गया था।
इस मामले में तहसीलदार सदर ने 26 जुलाई को लेखपाल योगेंद्र पाल सिंह को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा है कि मौके की कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं दी गई। इस कारण शिकायत का ऑनलाइन पोर्टल पर निस्तारण न होना प्रदर्शित हो रहा है। फीडबैक सेल ने असंतुष्ट फीडबैक दिया है।
विज्ञापन
इन कारणों से तहसील सदर के 30 नंबर कटना प्रस्तावित है। इससे सदर तहसील की आईजीआरएस निस्तारण में रैंकिंग भी प्रभावित होगी। ऐसे में तहसीलदार ने लेखपाल से पूछा है कि क्यों न आपके विरुद्ध कठोर कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाए। इस मामले की सूचना उन्होंने एडीएम प्रशासन/नोडल अधिकारी आईजीआरएस को भी भेजी है। संवाद