फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   notice to 194 private hospitals after CM yogi strictness in Bareilly

Bareilly: सीएम की सख्ती के बाद 194 अस्पतालों को नोटिस, आयुष्मान कार्डधारकों से बिल वसूलने पर होगी कार्रवाई

Fri, 12 Jan 2024 05:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 05:28 PM IST
सार

बरेली में बुधवार को मंडलीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के सामने जनप्रतिनिधियों ने निजी अस्पतालों की मनमानी की पोल खोली थी। इसके बाद सीएम ने सीएमओ को इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
notice to 194 private hospitals after CM yogi strictness in Bareilly
सीएम योगी ने सीएमओ को दिए थे निर्देश - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली में आयुष्मान कार्ड होने पर भी मरीजों से इलाज का खर्च वसूलने और एक दिन भर्ती होने पर ही मरीजों का भारी-भरकम बिल बनाने की पुष्टि पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रुख भांपकर सीएमओ ने बृहस्पतिवार को जिले के 194 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


बुधवार को मंडलीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के सामने जनप्रतिनिधियों ने निजी अस्पतालों की मनमानी की पोल खोली थी। इसमें छोटी सी तकलीफ, चोट लगने पर भी मरीजों को जबरन भर्ती करने, भारी-भरकम बिल बनाने, आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज का खर्च वसूलने, एडवांस भुगतान लिए बिना इलाज नहीं करने की शिकायतें की थीं। सीएम ने सीएमओ को इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने पंजीकृत निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर रेटलिस्ट चस्पा करने, पर्चे पर आयुष्मान लाभार्थी की मुहर लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


UP: पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया वारंट
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, किसी अस्पताल की शिकायत मिलने और जांच में पुष्टि होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएमओ ने बताया कि सप्ताहभर का समय अस्पतालों को दिया गया है। इसके बाद जांच कराई जाएगी। इसमें निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी। 

आरटीपीसीआर जांच के लिए मांगा बजट
मुख्यमंत्री ने जिले में आरटीपीसीआर जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को सीएमओ ने जांच के लिए जरूरी किट की खरीदारी के लिए शासन को रिमाइंडर भेजकर बजट मांगा है। बताया कि किट न होने से जांच प्रक्रिया ठप है। 

मलेरिया की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी
जिले में इस साल मलेरिया और डेंगू के बेकाबू होने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने अभी से ही रोकथाम की तैयारी के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने मलेरिया विभाग समेत पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और नगर निगम को फॉगिंग कराने व जांच के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed