फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not the police, but goons wielded the lathis: Keshav

पुलिस नहीं, गुंडों ने चलाई लाठियां : केशव

Thu, 23 Jul 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Not the police, but goons wielded the lathis: Keshav
बरेली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने नहीं, बल्कि भीड़ के बीच घुसे गुंडों ने लाठियां चलाई। ये गुंडे भी कांग्रेस, सपा और आप से होंगे। इसके वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर हैं। आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में कहा कि नीट पेपर लीक होने के बाद दोबारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा हुई। परिणाम भी आ गया। छात्रों को कोई आपत्ति नहीं है, पर विपक्ष इन छात्रों को ढाल बनाकर राजनीति कर रहा है। प्रदर्शन पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर बच्चों पर हमला करने वाले गुंडों को पुलिस ने सबक सिखाया। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने ही कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में लागू नकल अध्यादेश वापस लिया था। सपा नेता नकल के मुद्दे पर बात न ही करें। भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष विचलित है। सिर्फ विपक्ष के आरोप पर केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना का स्थान तय, प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ गलत
डिप्टी सीएम ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया। धरने की जगह तय है तो प्रधानमंत्री आवास जाने की जरूरत नहीं थी। विपक्ष छात्रों को आगे कर राजनीति कर रहा है। जनता सब जानती है। इसका जवाब जरूर मिलेगा। 2027 में भी युवा ही कमल खिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed