फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Non-bailable warrant pasted at Bareilly riot mastermind Tauqeer Raza house

Bareilly: पुलिस की 10 टीमें... चार राज्य, नहीं लगा पाईं मौलाना तौकीर का सुराग, घर पर गैरजमानती वारंट चस्पा

Tue, 19 Mar 2024 07:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2024 07:11 AM IST
सार

कोर्ट ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को 2010 में हुए दंगे का मास्टरमाइंड ठहराया है। इस मामले में मौलाना के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस को आदेश दिया गया था कि मौलाना को गिरफ्तार कर 19 मार्च कोर्ट में पेश किया जाए। लेकिन पुलिस अब तक मौलाना का सुराग नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन
Non-bailable warrant pasted at Bareilly riot mastermind Tauqeer Raza house
पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के घर वारंट चस्पा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में वर्ष 2010 में हुए दंगे के मास्टरमाइंड आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के घर पर सोमवार दोपहर पुलिस ने गैरजमानती वारंट चस्पा कर दिया। 13 मार्च को अदालत ने एसएसपी को जिम्मेदारी दी थी कि वह मौलाना को गिरफ्तार करवाकर 19 मार्च को पेश करें। पुलिस की दस टीमें चार राज्यों में मौलाना की तलाश कर रही हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मंगलवार को पुलिस कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी।

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा को वर्ष 2010 में दो मार्च को हुए दंगे का मुख्य मास्टरमाइंड बताकर एडीजे रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने शुरू में समन जारी कर उनको तलब किया था। तभी से मौलाना फरार हैं। कोर्ट की ओर से दो बार मौलाना के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं। इंस्पेक्टर प्रेमनगर की लापरवाही मानते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिया था। सीओ प्रथम भी अनुपालन न करा सके तो कोर्ट ने एसएसपी को मौलाना को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजे पर चस्पा किया वारंट 
मौलाना तौकीर रजा को तलाशने में नाकाम रही पुलिस मोहल्ला सौदागरान स्थित उनके घर पहुंची। वहां ताला लटका मिला तो दरवाजे पर वारंट की प्रति चस्पा कर दी। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि टीम अब भी मौलाना की तलाश कर रही है। मंगलवार को जो भी स्थिति होगी, कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा।

मौलाना तौकीर रजा के सभी मोबाइल नंबर बंद हैं। उनके परिचितों व रिश्तेदारों के नंबरों के सहारे पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बरेली पुलिस की टीमें राजस्थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर समेत पश्चिम बंगाल, दिल्ली और हैदराबाद में दबिश दे रही हैं। स्थानीय स्तर पर आईएमसी के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। इनमें से भी कई के नंबर सर्विलांस पर लगाकर सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed