{"_id":"64325ff50a6d2922670bfbb5","slug":"nomination-will-be-done-in-bareilly-college-and-collectorate-for-nagar-nikay-chunav-2023-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nagar Nikay Chunav 2023: पार्षद पद के बरेली कॉलेज और महापौर के कलक्ट्रेट में होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nagar Nikay Chunav 2023: पार्षद पद के बरेली कॉलेज और महापौर के कलक्ट्रेट में होंगे नामांकन
Sun, 09 Apr 2023 04:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2023 04:18 PM IST
सार
नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद और मेयर का चुनाव होना है। मतपत्रों के संबंध में 10 अप्रैल को दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट सभागार में सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग तैयार है। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब सिर्फ चुनाव की तिथि घोषित होने का इंतजार है। कार्मिकों और मतपत्रों की जरूरत का आकलन हो चुका है। बरेली कॉलेज बरेली में पार्षद पद के लिए और कलक्ट्रेट में महापौर पद के नामांकन पात्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन, पोलिंग बूथ और मतगणना स्थल भी चयनित हो गए हैं।
विज्ञापन
PNG CNG Price: बरेली में पीएनजी तीन और सीएनजी पांच रुपये सस्ती, 42 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत
विज्ञापन
नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद और मेयर का चुनाव होना है। मतपत्रों के संबंध में 10 अप्रैल को दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट सभागार में सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से और नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में मतपत्रों से चुनाव होंगे।
विज्ञापन
चुनावी आंकड़े
आरओ 16
एआरओ 35
नगर निगम में वार्ड- 80
मतदाता- 847763
पुरुष मतदाता - 455954
महिला मतदाता - 391809
मतदान केंद्र - 162
मतदान स्थल - 640
तीन नगर पंचायतों के नामांकन बरेली कॉलेज में
नगर पंचायत ठिरियानिजावत खां, रिठौरा और धौराटांडा के चुनाव के लिए बरेली कॉलेज में नामांकन होंगे। पोलिंग पार्टियां रवाना होने से लेकर मतों की गणना और परिणाम भी यहीं घोषित कियाव जाएगा।
मतदाता- 847763
पुरुष मतदाता - 455954
महिला मतदाता - 391809
मतदान केंद्र - 162
मतदान स्थल - 640
तीन नगर पंचायतों के नामांकन बरेली कॉलेज में
नगर पंचायत ठिरियानिजावत खां, रिठौरा और धौराटांडा के चुनाव के लिए बरेली कॉलेज में नामांकन होंगे। पोलिंग पार्टियां रवाना होने से लेकर मतों की गणना और परिणाम भी यहीं घोषित कियाव जाएगा।
आरक्षण की नई सूची में बरेली नगर निगम में मेयर पद अनारक्षित है। इससे पहले पांच दिसंबर 2022 को जारी हुए आरक्षण में भी यह सीट सामान्य रही थी। यह सीट लगातार तीसरी बार सामान्य रहेगी। हालांकि अभी आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी होनी है।