फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nomination made in Inspire Award, Bareilly ranked 29th in the country

Bareilly News: इंंस्पायर अवॉर्ड में किया नामांकन, देश में बरेली को 29वां स्थान

Fri, 18 Oct 2024 05:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Nomination made in Inspire Award, Bareilly ranked 29th in the country
बरेली। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक 2024-25 के तहत जिले के विद्यालयों से 4,690 नामांकन किए गए हैं। विद्यार्थियों के नवाचारों को पोर्टल पर अपलोड करने में जिले ने देश में 29वां स्थाल हासिल किया है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय, अशासकीय, स्ववित्त पोषित, परिषदीय, कस्तूरबा व सीबीएसई से संबद्ध 1062 विद्यालयों से 4,690 नवाचार अपलोड किए गए। आवेदन करने वाले बाल वैज्ञानिक कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं हैं। पहले चरण में श्रेष्ठ एक लाख नवाचारों का चयन होगा। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के बाद नवाचार को बेहतर करने के लिए मेंटर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से 60 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया जाएगा। वहीं, 6,086 नामांकन के साथ लखनऊ देश में 11वें स्थान पर है। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य ने कहा कि विद्यालयों में जागरूकता फैलाकर नामांकन बढ़ाए गए। जिले ने मंडल में प्रथम और मंडल ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed