{"_id":"658c8d16c3911e3bb70d566e","slug":"no-zebra-crossingtraffic-light-timing-is-bad-still-two-thousand-challans-will-be-issued-daily-bareilly-news-c-4-noi1138-313804-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेब्रा क्राॅसिंग नहीं...ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग खराब, फिर भी होंगे रोजाना दो हजार चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेब्रा क्राॅसिंग नहीं...ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग खराब, फिर भी होंगे रोजाना दो हजार चालान
Thu, 28 Dec 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सख्ती तो बढ़ाएंगे लेकिन सड़क सुरक्षा की व्यवस्थागत खामियां दूर नहीं कराएंगे। शहर की यातायात व्यवस्था को कुछ इसी अंदाज में दुरुस्त किया जा रहा है। नई घोषणा हुई है कि ट्रैफिक पुलिस अब यातायात नियम तोड़ने पर इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के जरिये रोजाना दो हजार वाहनों का चालान करेगी। अभी तक एक हजार चालान ही रोजाना हो रहे हैं। यही नहीं अगर किसी वाहन का लगातार तीन बार चालान होगा तो चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
ये चेतावनी तो जारी कर दी गई है, लेकिन प्रमुख चौराहों और ट्रैफिक सिग्नल पर सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक पालन के संकेतक दुरुस्त कराने की फिक्र किसी को नहीं। व्यवस्थाएं सुधारने की बात पर संबंधित विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। स्थिति ये है कि एक ओर तो ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग और ट्रैफिक लाइट जंप करने पर दोगुने चालान करेगी, वहीं दूसरी ओर कई प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग खराब है और जेब्रा क्रॉसिंग भी नहीं है। सड़कों के दोनों ओर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण है।
ट्रैफिक पुलिस जेब्रा क्रॉसिंग ठीक न होने के लिए लोक निर्माण विभाग और ट्रैफिक लाइट खराब होने के लिए नगर निगम को जिम्मेदार बता रही है। वहीं शहर के कई चौराहों को खुद ट्रैफिक पुलिस ने डिवाइडर लगाकर बंद करा दिया है। इससे भी आवागमन में समस्या होती है। आईसीसीसी के आंकड़े बताते हैं कि रोजाना होने वाले औसतन एक हजार चालानों में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीड और ट्रैफिक लाइट जंप के करीब 85 फीसदी हैं।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख इलाकों की यातायात व्यवस्था पर नगर निगम स्थित इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से निगरानी की जाती है। ट्रैफिक सिग्नल समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये फिलहाल शहर में यातायात नियम तोड़ने पर रोजाना एक हजार वाहनों का चालान किया जा रहा है। इन्हीं की संख्या बढ़ाकर अब दो हजार की जाएगी।
एसपी ट्रैफिक शिवराज सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और यातायात के लिहाज से व्यस्त इलाकों का वह जायजा ले चुके हैं। परिवहन विभाग और रोडवेज के अधिकारियों से भी बात की है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर क्षमता से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा हैं। बड़ी संख्या में इन वाहनों का बिना पंजीकरण संचालन हो रहा है। सेटेलाइट और पुराना बस स्टैंड पर रोडवेज बसों को व्यवस्थित करने के लिए रोडवेज के अधिकारियाें से बात की है। ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त करने और जेब्रा क्रॉसिंग के लिए संबंधित विभागों को लिखा गया है।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा और कोहरे के सीजन में भी लोग यातायात नियमों को तोड़ने से नहीं चूक रहे। परिवहन विभाग ने बुधवार को अभियान के दौरान 132 वाहनों का चालान किया। इनमें 70 वाहनों पर ओवरस्पीड और तीन के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने में कार्रवाई की गई। इधर, ट्रैफिक पुलिस ने तीन माह में तीन या इससे अधिक बार चालान के मामले में 714 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को लिखा है।
बुधवार को नगर निगम स्थित इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से भी 9्र्र00 से ज्यादा वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने ओवर लोडिंग में 31, क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाने पर 12, रोड किनारे अवैध पार्किंग में 11 वाहनों का चालान किया। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर पांच स्कूल वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। तीन वाहनों को ओवर लोडिंग में सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने बताया कि अनधिकृत वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सत्यापन के दौरान शहर में 25 नाबालिग भी ऑटो व ई-रिक्शा चलाते मिले हैं। इन वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। वाहन स्वामियों को भी चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में वाहन नाबालिग चलाते मिले तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बिना पंजीकरण और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने पर उनको सीज किया जाएगा।