फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No trace of girl found the inspector suspended for negligence in bareilly

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा को किया अगवा, मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित

Sun, 28 Jul 2024 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2024 03:04 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में छात्रा के अपहरण मामले में लापरवाही बरतना दरोगा का भारी पड़ गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही दरोगा ने छात्रा को तलाश करने का प्रयास नहीं किया। इस पर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया।  

विज्ञापन
No trace of girl found the inspector suspended for negligence in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में होमगार्ड की बेटी को दूसरे समुदाय के युवक की ओर से अगवा कर ले जाने के मामले में लापरवाही दरोगा रिंकू कुमार को भारी पड़ गई। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। छात्रा व आरोपी की तलाश में भोजीपुरा थाने की टीम प्रयागराज गई है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा के एक गांव निवासी होमगार्ड की बेटी बीएससी में पढ़ती है। 13 जुलाई से वह लापता थी। पिता को पता लगा कि गांव निवासी समुदाय विशेष का युवक उसे अगवा कर ले गया। होमगार्ड की शिकायत पर तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। दरोगा रिंकू कुमार ने छात्रा की तलाश में कोई रुचि नहीं ली। 
विज्ञापन


Santosh Gangwar: बरेली के संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल, आठ बार रहे सांसद; जानिए राजनीतिक सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले छात्रा के परिजनों के साथ आए संगठन के लोगों ने भोजीपुरा थाने में हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि दरोगा रिंकू कुमार आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर उनकी मदद कर रहे हैं। उन पर तहरीर बदलवाकर अज्ञात में रिपोर्ट कराने का भी आरोप था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुकदमे की विवेचना में दरोगा रिंकू कुमार की लापरवाही सामने आई है। दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed