फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No trace found of girl who went missing to school a week ago

Bareilly News: एक सप्ताह पहले स्कूल गई लापता छात्रा का नहीं लगा सुराग

Thu, 01 Aug 2024 06:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
No trace found of girl who went missing to school a week ago
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के एक मोहल्ले से सप्ताहभर से लापता छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि 22 जुलाई को स्कूल में एक छात्रा के 22सौ रुपये चोरी हो गए थे। इसमें स्कूल वालों ने उनकी बेटी पर चोरी का आरोप लगाते हुए कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं हो सकी। घर आने पर पुत्री दो दिन तक स्कूल नहीं गई। इसके बाद 25 जुलाई को स्कूल को जाते वक्त लापता हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पिता ने स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप लगाए और कहा कि उसके ऊपर झूठा आरोप नहीं लगाया जाता तो आज ऐसा दिन देखने को नहीं मिलता।

पुलिस ने पूछताछ के बाद दो लोगों को छोड़ा
थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि लड़की के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल के आधार पर दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की थी, लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। अन्य लोगों के नंबर भी कॉल डिटेल में है। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बरामदगी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed