फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No relief for handicraft artists despite getting card

हस्तशिल्प कारीगरों को कार्ड तो मिला पर फायदा नहीं 

Wed, 14 Feb 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
No relief for handicraft artists despite getting card
zari work
सरकार हस्तशिल्पियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जोरशोर से प्रचार कर रही है। हैंडीक्राफ्ट्स मेगा क्लस्टर मिशन में बरेली के हजारों कारीगरों के पंजीकरण कार्ड बनाए जा चुके हैं। कुल दो लाख कारीगरों के कार्ड बनने हैं। जिन कारीगरों के कार्ड बने साल भर हो चुका है, लेकिन उन्हें इसका आज तक कोई फायदा नहीं मिला है। 
विज्ञापन


कार्ड से जुड़े कुछ खास तथ्य 
मेगा क्लस्टर योजना में कारीगरों का कार्ड पांच वर्ष की अवधि के लिए बनना है। 
कार्ड धारक को सुविधा केंद्रों पर जरी, बांस-बेंत, टेराकोटा, पतंग-मांझा, लकड़ी फर्नीचर, आभूषण और दरी निर्माण के लिए मशीन और जगह उपलब्ध होगी। जहां ये अपना सामान बनाकर योजना से जुड़े समूहों को बेच सकेंगे। योजना से कई एनजीओ जुड़े हैं जिनका काम कारीगरों को मेगा क्लस्टर से जोड़कर उनके कार्ड बनाना है। 
विज्ञापन


मेरा कार्ड 12 अप्रैल, 2017 को इश्यू हुआ था। बीए कर चुकी हूं। कार्ड भी रिश्वत देकर बनवाना पड़ा था। उम्मीद थी कि कार्ड मिलने के बाद सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। - मुबीन फातिमा, ठिरिया 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांस-बेंत धंधा जीएसटी के बाद से मंदा है। कुछ दिन पहले ट्रेनिंग कराई गई थी। कार्ड बनाने के लिए फार्म भी भरवाया पर आज तक फायदा नहीं मिला। 
- सीताराम, बिहारीपुर 
कार्ड बने साल भर हो गया। कई बार हम दफ्तर भी गए, कार्ड से फायदे के बारे में पूछा पर कोई जवाब नहीं मिला। पढ़े लिखे होते तो शायद कार्ड से कोई फायदा मिल जाता। - मेहरुन्निशा, परसोना नगर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed