फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No relief for festivals too ... 14 Puja special trains canceled from tomorrow to November 4

त्योहारों पर भी राहत नहीं... 14 पूजा स्पेशल ट्रेनें कल से चार नवंबर तक रद्द

Fri, 23 Oct 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
No relief for festivals too ... 14 Puja special trains canceled from tomorrow to November 4
demo photo - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ दो दिन ही चल सकीं पूजा स्पेशल ट्रेनें, 18 ट्रेनें अंबाला से होंगी डायवर्ट

विज्ञापन
बरेली। त्योहारों पर भी यात्रियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने 20 अक्तूबर से शुरू की गईं 14 पूजा स्पेशल ट्रेनों को शनिवार से चार नवंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। जबकि 18 ट्रेनों को अंबाला से डायवर्ट किया गया है। ये सभी ट्रेनें बरेली होकर गुजरती हैं। ऐसे में लोगों ने दशहरे पर कराया गया रिजर्वेशन भी रद्द करा लिया। रूटीन की ट्रेनें न होने से लोगों को पूजा स्पेशल ट्रेनें चलने से राहत मिलने की उम्मीद थी मगर उनके आगे फिर दिक्कत खड़ी हो गई है।

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने 24 अक्टूबर से चार नवंबर तक 14 पूजा स्पेशल ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इन ट्रेनों में अप और डाउन दिशा की लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, वाराणसी-भटिंडा एक्सप्रेस, वाराणसी-माता श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस और भागलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस चार नवंबर तक रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनें वीकली होने के कारण पांच नवंबर तक भी रद्द रहेंगी। दूसरी ओर, 18 ट्रेनों को अंबाला से डायवर्ट किया गया है। जिसमें दोनों दिशाओं की गंगा सतलज एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस, अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, पटना-जम्मूतवी अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस और डिबूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन बीस अक्टूबर से शुरू किया था। ट्रेनें चलने के बाद दशहरे पर घर जाने वाले लोगों ने राहत महसूस की थी, लेकिन अब फिर से रूटीन की ट्रेनों में धक्के खाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed