फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   no regular train from Bareilly to Mathura pressure on roadways buses on Krishna Janmashtami

Bareilly News: बरेली से मथुरा के लिए कोई नियमित ट्रेन नहीं, कृष्ण जन्माष्टमी पर रोडवेज बसों पर बढ़ेगा दबाव

Sun, 25 Aug 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Aug 2024 12:27 PM IST
सार

बरेली होते हुए मथुरा के लिए पांच ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ये सभी साप्ताहिक और विशेष ट्रेनें हैं। इनमें लंबी वेटिंग है। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा जाने वाले लोग बसों और टैक्सियों का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
no regular train from Bareilly to Mathura pressure on roadways buses on Krishna Janmashtami
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा जाने के लिए बरेली से कोई नियमित ट्रेन नहीं है। जो साप्ताहिक व विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, उनमें एक सितंबर तक सीटें नहीं मिल रहीं। परेशान श्रद्धालु टैक्सियों व बसों का विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बरेली-मथुरा के बीच चलने वाली रोडवेज बसों पर भी दबाव बढ़ेगा।

विज्ञापन


बरेली होते हुए मथुरा व आगरा के लिए नियमित ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही है। बरेली होते हुए मथुरा के लिए यूं तो पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 05045 लालकुआं-राजकोट त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन हाल ही में शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


सप्ताह में एक, दो, तीन और पांच दिन चलने वाली 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन, 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, 05062 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन और 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में इन दिनों सीटें नहीं मिल पा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग 
जन्माष्टमी से एक दिन पहले 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस और 05045 लालकुआं-राजकोट त्योहार विशेष ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। टनकपुर, पीलीभीत, लालकुआं, काठगोदाम, काशीपुर, रामनगर के लोग भी मथुरा जाने के लिए वाया बरेली रेल रूट का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस रूट की ट्रेनों पर काफी दबाव रहता है।

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली होते हुए मथुरा व आगरा के लिए पांच ट्रेनें हैं। विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। नियमित ट्रेन और आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। दिसंबर में आने वाली नई समय सारणी में कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed