{"_id":"67df1f8fc010d9498f088d0d","slug":"no-fear-of-even-the-minister-officers-absent-from-the-meeting-proposals-worth-rs-225-crore-passed-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104087-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंत्री का भी नहीं डर, बैठक से नदारद रहे अफसर, सवा दो करोड़ के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंत्री का भी नहीं डर, बैठक से नदारद रहे अफसर, सवा दो करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
मझगवां बैठक में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य
बिशारतगंज। मझगवां क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में दो करोड़ 25 लाख रुपये के 56 प्रस्ताव पारित हो गए। हालांकि इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ से रिपोर्ट तैयार कर कमिश्नर को भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जिन गांवों में झगड़े-फसाद नहीं होंगे। उनके विकास के लिए वह अपनी निधि में से पांच लाख रुपये अतिरिक्त देंगे।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में अपनी बात रखते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रजातंत्र में दो ही पद हैं, एक प्रधान का, दूसरा प्रधानमंत्री का, भारत गांव का देश है, भारत की आत्मा गांव में बसती है। इसलिए गांव का विकास सर्वोपरि है। उन्होंने बीडीओ से क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित महिलाओं की भागेदारी विकास बैठकों में बढ़ाने के लिए कहा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल के तहत कनेक्शन व खोदी गई सड़कों की प्रगति के बारे में पूछताछ की तो यहां मौजूद ग्राम प्रधानों ने असंतोष जताया। उन्होंने लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कराने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांवों में पानी की टंकियां खुली न छोड़ें, जिससे पानी व्यर्थ न बहे। इसके बाद मंत्री की मौजूदगी में बीडीओ ने सवा दो करोड़ रुपये के 56 प्रस्ताव पास किए। संवाद
ये अधिकारी नहीं पहुंचे
बैठक में डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ, जिला कृषि अधिकारी, जल निगम के अधिशासी अभियंता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के न आने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों के बैठक में न आने से बैठक का अर्थ सार्थक नहीं हो पाता हैं। मंत्री ने बीडीओ हरषेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वह सदन में प्रस्ताव पारित कर कमिश्नर को भेजें। अलीगंज प्रधान शाकिर खां ने चौराहे पर बनी पीडब्ल्यूडी की पुलिया के कारण जलभराव की शिकायत की।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य चमन सिंह यादव, राजवीर यादव, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल लोधी, पशु चिकित्सा अधिकारी नरेश चंद शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक सुशील कुमार गुप्ता आदि रहे। संचालन एडीओ आईएसवी मदन पाल व वरिष्ठ लिपिक संदीप कुमार ने किया।