{"_id":"6ac56b0246f16da9930f93d4","slug":"no-events-without-permission-during-festivals-strict-action-against-indecent-songs-and-dances-bareilly-news-c-4-bly1015-982898-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: त्योहारों पर बिना अनुमति आयोजन नहीं, अशोभनीय गीत-नृत्य पर होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: त्योहारों पर बिना अनुमति आयोजन नहीं, अशोभनीय गीत-नृत्य पर होगी सख्ती
विज्ञापन
बरेली। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को त्योहारों से पहले आवश्यक इंतजाम करने को कहा।
डीएम ने कहा कि बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होगा। डीजे पर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज और अशोभनीय गाने बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। रामलीलाओं में अशोभनीय नृत्य पर भी सख्ती के निर्देश दिए। रावण दहन स्थलों पर बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी और दुर्गा पूजा पंडालों में अग्निशमन मानकों की जांच कराने को कहा गया।
फायर टेंडर की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। नवरात्र से पहले सड़कों के गड्ढे भरने और विद्युत तार दुरुस्त कराने को कहा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा आदि मौजूद रहे।