फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No case registered against contractual lineman even after four days; preparations underway for his dismissal.

Bareilly News: संविदा लाइनमैन पर चार दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, बर्खास्तगी की तैयारी

Fri, 19 Jun 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 19 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
No case registered against contractual lineman even after four days; preparations underway for his dismissal.
रजऊ में लगा जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर। फोटो स्रोत स्वास्थ्य विभाग - फोटो : धर्मेंद्र त्यागी
भुता/फरीदपुर। कुआंडांडा बिजली घर के संविदा लाइनमैन मुख्तार सिंह के घर से सरकारी ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली का सामान पकड़ा गया। घटना के चार दिन बाद भी विद्युत निगम की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई गई है। उसको बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर एसडीओ विपुल कुमार ने संविदा लाइनमैन मुख्तार सिंह के घर छापा मारा था। छापे में तीन ट्रांसफार्मर (25 व 10 केवी क्षमता) के अलावा बिजली के तार, केबल, इंसुलेटर और डिस्क आदि उपकरण मिले थे। निगम के अधिकारी चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके हैं। उनको यह जानकारी भी नहीं हो सकी है कि यह सामान कौनसे क्षेत्र से चोरी हुआ या लाइनमैन के पास कैसे आया। सामान को चोरी का साबित करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों का मानना है कि रिपोर्ट दर्ज होने पर पूर्व अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। लंबे समय से चल रही मिलीभगत के कारण लाइनमैन के घर पर यह सामान रखा जाता रहा है। यह सामान निजी नलकूप कनेक्शन के लिए अवैध रूप से रुपये लेकर नई लाइन बनाने का स्रोत बन चुका था। अधिकारी केवल लाइनमैन को बर्खास्त कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुता एसडीओ विपुल कुमार ने बताया कि संविदा लाइनमैन मुख्तियार सिंह की सेवाएं समाप्त करने की तैयारी कर ली गई हैं। दो दिन में उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed