फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No attack accused magistrate wore garlands of hand

मजिस्ट्रेट ने नहीं पहनी हमले के आरोपी के हाथ की माला

Sat, 13 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 13 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 विधिक साक्षरता शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जानलेवा हमले के आरोपी एक व्यापारी नेता के हाथों माला पहनने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज कुछ व्यापारी कार्यक्रम स्थल से चले गए। 
विज्ञापन

तहसील परिसर में शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि भारत पुनरोत्थान अभियान संस्था के संयोजक नानक चंद शर्मा और सह संयोजक व्यापारी नेता प्रेमप्रकाश रस्तोगी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव को पत्र भेजकर शिविर लगाने का अनुरोध किया था। जिला सचिव ने तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव तहसीलदार को पत्र भेजकर शिविर आयोजित करने को कहा था। शुक्रवार को हुए आयोजन का संचालन नानक चंद शर्मा कर रहे थे। वकीलों ने ऐसे किसी संस्था का कार्यक्रम बनाने का विरोध कर उनके संचालन पर एतराज कर दिया। इसके बाद संचालन का जिम्मा वकील चैतन्य श्रीवास्तव को दिया गया। स्वागत कार्यक्रम शुरू होने पर व्यापारी नेता प्रेम प्रकाश रस्तोगी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के गले में माला डालने के हाथ बढ़ाया तो उन्होंने इन्कार कर दिया। आयोजकों ने अपमान बताया और छह व्यापारियों के साथ बहिष्कार कर दिया। कुछ देर बाद आयोजन में लाया गया जलपान भी व्यापारी नेताओं की ओर से उठवा लिया गया। 
विज्ञापन

अपने भाषण में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि उनके द्वारा ही एक मामले में तलब किए गए व्यक्ति से वह स्वागत कैसे करा सकते थे। वह कोई नेता तो हैं नहीं। उन्होंने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं हो सकता। कुछ लोग अपने को अलग दिखाने के लिए प्रचारित करते हैं। शिविर के सचिव तहसीलदार मलखान सिंह ने राजस्व से सम्बन्धित कानून की जानकारी दी। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल गंगवार, पूर्व अध्यक्ष सीबी पांडेय, लक्ष्मी नरायन गंगवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शुक्ला, बार के सचिव हेमेंद्र गंगवार, शारिक खां, ब्लाक प्रमुख विनोद दिवाकर, सुरेश पटेल, श्री कृष्ण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मदन मोहन दीक्षित, मोहन स्वरूप गंगवार, हेमेन्द्र शर्मा, चमन प्रकाश गंगवार, सभासद दीपक सूरी, सुनील पाठक, शशी कपूर, समाजसेवी राजीव शर्मा पप्पी आदि मौजूद रहे। उधर, शिविर का आयोजन कराने वाले नानक चंद शर्मा और प्रेमप्रकाश रस्तोगी ने कहा कि उनके अनुरोध पर शिविर का आयोजन किया गया लेकिन उन्हें ही अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed