फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No action has been taken against the contract worker in the case of meter recovery till now

Bareilly News: मीटर बरामदगी के मामले में संविदाकर्मी पर अब तक कार्रवाई नहीं

Mon, 24 Mar 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
No action has been taken against the contract worker in the case of meter recovery till now
बरेली। संविदा लाइनमैन के घर से 98 बिजली मीटर बरामदगी को पांच दिन हो चुके हैं। विजिलेंस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है, लेकिन अब तक संविदा कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। मामला पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय तक पहुंच गया है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि विजिलेंस रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने बुधवार को फरीदपुर में लाइन पार पड़ेरा रोड मोहल्ला कानून गोयान में विजिलेंस ने संविदा लाइनमैन रोहताश शर्मा उर्फ लालकरन के घर पर छापा मार कर 98 मीटर बरामद किए थे। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि अभी मीटरों की जांच की जा रही है। कई मीटरों का रिकार्ड नहीं मिल सका है। संविदा कर्मी के खिलाफ मीटरों में गड़बड़ी के अलावा चार किलोवाट बिजली चोरी का मामला भी दर्ज किया गया है। मामले में कई जेई और एसडीओ की संलिप्तता सामने आई है। अगले दो से तीन दिन में रिपोर्ट मुख्यालय और बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों को भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed