फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine people including women and children fall ill after consuming Pinni

Bareilly News: पिन्नी खाने से महिलाओं-बच्चों सहित नौ बीमार

Tue, 01 Jul 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Nine people including women and children fall ill after consuming Pinni
बरेली। सुभाषनगर में पिन्नी खाने से महिलाएं व बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें उल्टी व पेट दर्द होने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान को सील कर दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

घटन सोमवार को सुभाषनगर की बीडीए कॉलाेनी में हुई। कॉलोनी की रहने वाली विनीता के घर पिन्नी खिलाई गई। इस दौरान कॉलोनी की अन्य महिलाएं और बच्चे भी उनके घर आ गए। बताया जाता है कि विनीता ने बदायूं रोड स्थित चौहान मार्केट में राधेश्याम डेयरी की दुकान से खोआ खरीदा था, जिसकी पिन्नी खिलाई गई। पिन्नी खाते ही विनीता, विशाखा, काव्या, तेजस, सोनम, दीप, प्रीति समेत दो अन्य लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी व पेट में दर्द होने लगा। विनीता के पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने राधेश्याम डेयरी के संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मिठाई के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरेली में इससे पहले भी बासी मिठाई या खराब खोआ के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। कई मिठाई दुकानदार पुराना माल बेच देते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed