फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Night-vision cameras will be installed in Jal Jeevan Mission projects to prevent theft.

Bareilly News: जल जीवन मिशन की योजनाओं में चोरी रोकने के लिए लगेंगे नाइट विजन कैमरे

Thu, 22 Oct 2026 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Night-vision cameras will be installed in Jal Jeevan Mission projects to prevent theft.
बरेली। जल जीवन मिशन की योजनाओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल जीवन मिशन की योजनाओं में सोलर पैनल और कॉपर केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में नाइट विजन सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य दीपावली से पहले पूरे कराए जाएं। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सप्ताह में एक बार पानी के नमूने लेकर जांच कराई जाए। चौकीदारों का पुलिस सत्यापन और योजनाओं का आकस्मिक निरीक्षण भी कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मोटर, पंपिंग सेट या केबल में खराबी आने पर तत्काल मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी शीघ्र कराने को कहा। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण से पहले शिकायतकर्ता से वार्ता कर समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता आकांक्षा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed