{"_id":"6580a3ce3382273a5c0af777","slug":"night-shelters-are-deserted-destitutes-are-spending-the-night-in-the-open-nawabganj-news-c-4-1-bly1032-307976-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रैन बसेरा सूना, खुले में रात गुजार रहे बेसहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रैन बसेरा सूना, खुले में रात गुजार रहे बेसहारा
Tue, 19 Dec 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान तले सोने न पाए। अगर कोई व्यक्ति खुले में सोता मिले तो उसे रैन बसेरे में लाया जाए। इस निर्देश का तहसील और नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी पालन नहीं कर रहे। रैन बसेरा बना होने के बाद भी कस्बे में जगह-जगह लोग खुले में रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। अफसरों का दावा है कि बेसहारा लोग रैन बसेरे में आना ही नहीं चाहते। मगर, जब खुले में सोते लोगों से बात की गई तो उन्होंने रैन बसेरा के संबंध में जानकारी से ही इन्कार कर दिया।
नगर पालिका परिषद की ओर से कोतवाली के पास दीन दयाल कम्यूनिटी हाल में रैन बसेरा बनाया गया है। यहां इस साल अब तक एक भी बेसहारा नहीं पहुंचा। रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि पिछले साल सिर्फ एक व्यक्ति ही यहां आया था। कर्मचारियों ने बताया कि उस व्यक्ति की भी परिजनों से लड़ाई हो गई थी। जानकारी होने पर परिजन एक घंटे बाद उसे घर ले गए।
बाईपास चौराहा, सीएचसी के पास, रामलीला मैदान में सोमवार को रात के समय कई बेसहारा सोते मिले। यहां से नगर पालिका परिषद और तहसील के अधिकारी-कर्मचारी भी गुजरते हैं। ठंड में कंपकंपाते लोगों को खुले में रोज सोता देखने के बाद भी किसी ने इन्हें रैन बसेरा तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। अलाव भी सभी जगह नहीं जलवाए जा रहे। हर वर्ष तहसील प्रशासन की ओर से भी रैन बसेरा बनवाया जाता है। इस साल यह व्यवस्था अब तक फाइलों से बाहर नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
-- -- --
रैन बसेरा बनाया गया है। अगर जानकारी के अभाव में बेसहारा यहां नहीं आ रहे तो यह गलत है। अभियान चलाकर फुटपाथ पर सोने वालों को रैन बसेरे में पहुंचाया जाएगा। यहां तैनात कर्मचारियों को भी निर्देशित किया जाएगा कि आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार रखें। नहनेराम, एसडीएम