{"_id":"6499ed7b4e6844ad650762e6","slug":"nidhi-near-you-20-will-solve-problems-today-bareilly-news-c-4-1-192389-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निधि आपके निकट 2.0 में आज हो सकेगा समस्याओं का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निधि आपके निकट 2.0 में आज हो सकेगा समस्याओं का निदान
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय सहित जोन के आठों जिलों में मंगलवार को निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें अंशधारकों व पेंशनधारकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
भविष्य निधि आयुक्त अंकुर पी गुप्ता ने बताया कि संगठन कर्मचारियों और पेंशनर्स से संपर्क बढ़ाने के लिए हर जिले में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संगठन का प्रयास है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को बिचौलियों से बचाया जा सके। वे अपनी बात सीधे पटल पर रख सकें। उन्होंने बताया संगठन की ओर से हर माह की 27 तारीख को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शिविर में आने वाली अधिकतर समस्याओं का समाधान भी किया जाता है।