फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nida Khan allegation Police not taking action against those who threatened her

Bareilly News: 11 मुकदमे दर्ज कराए, एक में भी गिरफ्तारी नहीं, निदा खान ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Sun, 28 Jul 2024 06:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2024 06:36 AM IST
सार

आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान को एक्स पर सिर काटने की धमकी मिली। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि वह अब तक 11 मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन पुलिस धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Nida Khan allegation Police not taking action against those who threatened her
निदा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक्स पर सिर काटने की धमकी मिलने के बाद निदा ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके मुकदमों में कोई कार्रवाई नहीं करती। अब तक वह 11 मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं। अभी तक पुलिस ने एक में भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। बगैर गिरफ्तारी के पुलिस चार्जशीट लगा देती है।

विज्ञापन


आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा का उनके पति शीरान से विवाद चल रहा है। निदा ने बताया कि जब से उन्होंने शीरान के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की है, तब से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। इसको लेकर अब तक वह 11 मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने एक में भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। 
विज्ञापन


चार-चार साल में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए हैं। वर्ष 2020 में शाही के एक लड़के ने धमकी दी थी। उसने तो सरेंडर के लिए अदालत में अर्जी भी दी थी, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी। अब उन्होंने एक्स पर ही मुख्यमंत्री व बरेली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए कहा तो कोतवाल बोले- आदेश दिखाओ
निदा का कहना है कि शनिवार को उन्होंने सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर से बातकर शीरान के खिलाफ हर्जे-खर्चे का वारंट तामील कराने की बात कही। निदा ने बताया कार्रवाई तो दूर की बात, इंस्पेक्टर यह कहने लगे कि अदालत के आदेश की कॉपी दे दो। जबकि, नवंबर से हर माह वारंट जारी हो रहा है जो कोतवाली पुलिस के पास जाता है। कोतवाल आज तक न तो हर्जा-खर्चा दिला सके, न ही गिरफ्तारी कर सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed