बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तान से कनेक्शन होने का शक
NIA Raids in Bareilly : बरेली के आंवला में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक आंवला के मोहल्ला पक्का कटरा में एनआईए टीम स्थानीय पुलिस के साथ जांच करने पहुंची। इस कार्रवाई से मोहल्ले में खलबली मच गई। जांच टीम ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए की टीम ने दोनों युवकों से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद युवक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक पेंटर के तौर पर पुताई का काम करता है। वह एक बार दुबई में काम करने गया था। वहां उसके पाकिस्तान की एक लड़की से संबंध हो गए।
ये भी पढ़ें- Bareilly: सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती के अश्लील फोटो बनाकर किए वायरल, तनाव में आई पीड़िता
छापे से मोहल्ले में मची खलबली
युवक के आंवला लौटने के बाद भी दोनों के बीच मोबाइल के जरिए संपर्क बना हुआ है। वह अक्सर पाकिस्तानी लड़की से बात करता है। पुख्ता जानकारी मिलने पर एनआईए की टीम रविवार को सुबह-सुबह उसके घर पहुंच गए। एनआईए और पुलिस की टीम देख मोहल्ले में खलबली मच गई।ये भी पढ़ें- पति बना हैवान: मोबाइल न मिला तो पत्नी की मुंह से काटी नाक, जेब में रखकर भागा, महिला ने बयां की आपबीती
स्थानीय पुलिस कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। उधर, एनआईए के छापे को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मोहल्ले के लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि एनआईए की टीम यहां जांच करने आई।