फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Next five days dense fog will appear

अगले पांच दिन सुबह शाम रहेगा कोहरा, बढ़ेगी ठिठुरन

Sun, 17 Jan 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Next five days dense fog will appear
कोहरा... - फोटो : ANI

तीन दिन से धूप खिलने के बाद एक बार फिर सुबह शाम घना कोहरा छाने लगा है। जिससे तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। उधर, मौसम विभाग ने अगले करीब पांच दिनों तक सुबह और शाम घना कोहरा और दिन में धूप खिलने क ी उम्मीद जताई है। साथ ही, हवा में सौ फीसदी तक दर्ज हो रही नमी से हवा की गति बढ़ने से ठिठुरन हावी रहने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवाओं की दिशा बदलने के बाद पहाड़ों की सर्द हवाओं का कहर कम हो रहा है मगर सुबह और शाम मंडरा रहा घने कोहरे से हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी दर्ज हो रहा है। जिसके चलते दिन में धूप खिलने के बावजूद ठिठुरन का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले करीब पांच दिनों तक कमोवेश शहर में सुबह और शाम कोहरा छाएगा। दोपहर में हल्की तेज धूप खिलेगी और हल्के बादल भी मंडरा सकते हैं। उन्होंने तापमान के स्थिर रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.0 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी सौ फीसदी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed