{"_id":"67477f574a133392c7020604","slug":"newly-married-woman-dies-due-to-geyser-explosion-on-fifth-day-of-marriage-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103285-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी के पांचवें दिन गीजर फटने से नवविवाहिता की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी के पांचवें दिन गीजर फटने से नवविवाहिता की माैत
विज्ञापन
भोजीपुरा। महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की गीजर फटने से मौत हो गई। काफी देर तक कोई आहट नहीं मिला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। उसकी शादी 22 नवंबर को हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी दीपक यादव की शादी 22 नवंबर को बुलंदशहर के गांव काले का नगला निवासी सूरजपाल की पुत्री दामिनी के साथ हुई थी। दामिनी 23 नवंबर को विदा होकर पीपल साना चौधरी स्थित ससुराल में आई। परिजनों के मुताबिक बुधवार को वह प्रातः नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। दामिनी बाथरूम का गेट अंदर से बंद कर लिया, जब वह काफी देर तक नहाकर नहीं निकली तो पति दीपक ने आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों को चिंता हुई।
परिजनों ने फिर बाथरूम के गेट का दरवाजा तोड़ा तो नव विवाहिता मृत हालत में मिली। परिजन उसे मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए ले गए। वहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल काॅलेज की सूचना पर भोजीपुरा थाने से एसआई देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। ससुराल वालों की सूचना पर मृतका के मायके वाले भी आ गए।
विज्ञापन
--
बाथरूम में नहाते समय गीजर फट गया था, जिससे विवाहिता की मौत बताई जा रही है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।
- प्रवीन सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक, भोजीपुरा
संवाद