फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newly appointed Governor of Jharkhand Santosh met leaders in New Delhi

Bareilly News: नई दिल्ली में नेताओं से मिले झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष

Tue, 30 Jul 2024 04:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed Governor of Jharkhand Santosh met leaders in New Delhi
बरेली। झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मंगलवार को उनकी राष्ट्रपति से औपचारिक मुलाकात होनी है। इसके बाद बुधवार 31 जुलाई को वह झारखंड (रांची) जाएंगे और उसी दिन शपथ भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार को शनिवार की देर रात झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा हुई थी। तभी से शहर में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रविवार को दिन भर उनके आवास, कार्यालय समेत सर्किट हाउस व शहर के कई इलाकों में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने शुभकामनाएं दीं। मिठाइयां बांटी। फिर देर रात वे नई दिल्ली रवाना हो गए थे। सोमवार को समर्थक उनकी गतिविधि की जानकारी लेते रहे। समर्थकों के अनुसार राष्ट्रपति से मंगलवार को मुलाकात होने के बाद 31 जुलाई को संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल पद की शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed