{"_id":"6a3997f6f58a6dbfd2079d6f","slug":"newborn-dies-at-womens-hospital-family-suspects-murder-bareilly-news-c-4-bly1053-910998-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला अस्पताल में नवजात की मौत\nपरिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला अस्पताल में नवजात की मौत परिजन ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
बरेली। महिला अस्पताल में जन्म के एक दिन बाद नवजात की मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए प्रकरण की जांच कराने और सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस जांच के दौरान ही फुटेज दिखाने की बात कही है। साथ ही, पुलिस को सूचना भी दे दी है।
सुभाषनगर निवासी आकाश की पत्नी अंजली ने तीन दिन पूर्व बेटे को जन्म दिया था। आकाश के मुताबिक शनिवार रात तक नवजात स्वस्थ था। पोस्टपार्टम वार्ड में मां के साथ भर्ती था। सास को अस्पताल में छोड़कर आकाश घर चले गए थे। रविवार सुबह सूचना मिली कि बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल पहुंचने पर उसे नवजात की मौत की जानकारी दी गई। आकाश का दावा है कि घर जाने से पहले बच्चे के स्वस्थ होने के फोटो और वीडियो उसके मोबाइल फोन में हैं। आरोप है कि पड़ोस के बेड पर भर्ती महिला के परिजनों से कूलर को लेकर रात में विवाद हुआ था।
एक बुजुर्ग महिला ने रातभर गाली-गलौज की थी। इसी से अनहोनी की आशंका है। अस्पताल प्रशासन से वार्ड की सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की तो उसे पुलिस में शिकायत करने का सुझाव दिया। परिजन ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की है।