{"_id":"64d7ed77128f0716c106a9f7","slug":"newborn-died-due-to-negligence-of-untrained-staff-complaint-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-486-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैरप्रशिक्षित स्टाफ की लापरवाही से हुई नवजात की मौत, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैरप्रशिक्षित स्टाफ की लापरवाही से हुई नवजात की मौत, शिकायत
Sun, 13 Aug 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
आंवला। अस्पताल में प्रसव के बाद बरेली में नवजात की मौत के मामले मेें प्रसूता के भाई अरशद मसूदी ने थाना दिवस में शिकायत की। आरोप लगाया कि गैरप्रशिक्षित स्टाफ की लापरवाही की वजह से नवजात की जान चली गई। इसके बाद एसडीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर सीएचसी प्रभारी डॉ. इंतजार हुसैन काे जांच के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला बजरिया के पूर्व सभासद कदीर अहमद मसूदी ने बताया कि उनकी बेटी अंजुम को प्रसव पीड़ा होने पर सात अगस्त की रात को एक अस्पताल में भर्ती कराया। मौजूद स्टाफ ने भरोसा दिलाया कि घबराएं नहीं सामान्य प्रसव करा देंगे। बेटी की तबीयत बिगड़ने लगी तो स्टाफ ने ऑपरेशन से प्रसव किया और बेटी को बेटा पैदा हुआ। नवजात में ऑक्सीजन की कमी बताते हुए उसे बरेली ले जाने को कहा। नवजात को बरेली के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर अप्रिशिक्षित होने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
अस्पताल से रजिस्ट्रेशन संबंधी और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे हैं। जांच के बाद ही मामले कुछ कहा जा सकता है। -डाॅ. इंतजार हुसैन सीएचसी प्रभारी
नवजात शिशु प्री मैच्योर था व उसका वजन भी काफी कम होने पर परिजनों से किसी बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए कहा था, लेकिन परिजन नवजात का नगर के ही अस्पताल में इलाज कराते रहे। बाद में हालत बिगड़ने पर बरेली ले गए, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। - आरके वर्मा, अस्पताल संचालक