{"_id":"5fe6348f8ebc3e3bb356495e","slug":"new-year-no-program-will-be-done-without-the-permission-of-dm-bareilly-news-bly4314536147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल: डीएम की अनुमित के बिना नहीं होगा कोई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया साल: डीएम की अनुमित के बिना नहीं होगा कोई कार्यक्रम
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जश्न के नाम पर मचाया उत्पात तो जाना पड़ेगा जेल
विज्ञापन
युवाओं ने अभी से बुक किए रेस्टोरेंट और कैफे, हुक्का पार्टी की भी तैयारी
बरेली। नए साल के मौके पर युवाओं ने कोरोना का खतरा भूलकर पार्टी की तैयारी की है तो किसान आंदोलन में उलझी पुलिस किसी भी तरह की खुराफात नहीं होने देना चाहती। शासन से मिले नए निर्देश के तहत डीएम की अनुमति के बाद और कोरोना गाइड लाइन का पालन करके ही सीमित कार्यक्रम किए जा सकेंगे। सड़कों पर नशा और होटलों में हुड़दंग करने वालों को पुलिस अफसर जेल भेजने का दावा कर रहे हैं।
शहर में नए साल का जश्न मनाने की तैयारी जा रही है। कोरोना की वजह से अब तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए गए लेकिन युवा 2020 की यादों को भुलाकर नए साल पर धमाल करने का मन बनाए बैठे हैं। शहर में अभी से कैफे और रेस्टोरेंट बुक करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में इन जगहों पर कोविड मानकों का पालन होना मुश्किल नजर आ रहा है। शहर के अधिकतर कैफे हुक्का पार्टी के लिए बदनाम हैं। नए साल के जश्न में इसका इस्तेमाल भी युवा कर सकते हैं। खास बात यह है कि रेस्टोरेंट से ज्यादा कैफे नए साल के जश्न के लिए बुक किए गए हैं। बड़ा बाईपास के कुछ ढाबों को भी पार्टी के लिए बुक किया गया है। वहीं, एसएसपी का कहना है कि शासन से मिले निर्देश के मुताबिक, नए साल के जश्न से संबंधित कोई कार्यक्रम जिलाधिकारी की अनुमति के बिना नहीं होगा।
विज्ञापन
क्रिसमस पर कैफे और रेस्टोरेंट में रही रौनक
क्रिसमस का जश्न भी शहर के युवाओं ने धूमधाम से मनाया। चर्च के अलावा शहर के मॉल और रेस्टोरेंट की विशेष सजावट की गई थी। क्रिसमस के मौके पर कैफे भी गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन पर फोकस प्राथमिकता: एडीजी
इस समय पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता किसान आंदोलन पर फोकस करना है। कहीं कोई उपद्रव न हो, इसके लिए पुलिस और दूसरी एजेंसियां लगी हैं। नए साल पर लोगों को कोविड मानकों का पालन करना चाहिए। लोग कॉल और मेसेज से शुभकामनाएं दें और दो गज की दूरी के सिद्धांत का पालन करें।’ - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन
नशेड़ियों को हुड़दंग नहीं करने देगी पुलिस: एसएसपी
शासन का स्पष्ट निर्देश है कि नए साल के जश्न से संबंधित कोई भी कार्यक्रम अगर होता है तो उसके लिए डीएम की अनुमति और कोरोना गाइड लाइन का पालन अनिवार्य होगा। पुलिस शराब की दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट के पास तैनात रहेगी। किसी ने भी हुड़दंग किया तो उसे रिपोर्ट लिखकर जेल भेजा जाएगा।’ - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
युवाओं ने अभी से बुक किए रेस्टोरेंट और कैफे, हुक्का पार्टी की भी तैयारी बरेली। नए साल के मौके पर युवाओं ने कोरोना का खतरा भूलकर पार्टी की तैयारी की है तो किसान आंदोलन में उलझी पुलिस किसी भी तरह की खुराफात नहीं होने देना चाहती। शासन से मिले नए निर्देश के तहत डीएम की अनुमति के बाद और कोरोना गाइड लाइन का पालन करके ही सीमित कार्यक्रम किए जा सकेंगे। सड़कों पर नशा और होटलों में हुड़दंग करने वालों को पुलिस अफसर जेल भेजने का दावा कर रहे हैं।