फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New twist in Anita murder case, husband in custody, suspicion of murder due to illicit relationship

Bareilly News: अनीता हत्याकांड में नया मोड़, पति हिरासत में, अवैध संबंधों में हत्या का शक

Fri, 31 Oct 2025 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 31 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
New twist in Anita murder case, husband in custody, suspicion of murder due to illicit relationship
नबावगंज/बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र की ओम सिटी कॉलोनी में पति अनिल और देवर सचिन के साथ किराये के मकान में रह रही अनीता की हत्या में पुलिस के शक की सुई पति और देवर पर अटक गई है। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसको बरेली लाया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारी हत्याकांड का खुलासा कर सकते हैं।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव कमुआ निवासी अनिल ने पिछले साल नवंबर में अपने फुफेरे भाई की साली अनीता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद अनिल अपने छोटे भाई सचिन और अनीता के साथ ओम सिटी कॉलोनी के किराये के मकान में रहने लगा था। मंगलवार को अनीता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जांच के दौरान सामने आया है कि अनीता को शक था कि अनिल के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण अनिल ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई होगी। पुलिस पूछताछ में अनिल ने अवैध संबंधों के शक में अक्सर झगड़ा होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या को लूट का रूप देने के लिए घर के दरवाजे पर बाहर से ताला डाला गया। आसपास आबादी कम होने के कारण किसी को भनक नहीं लगी। अनीता का मोबाइल फोन भी अब तक नहीं मिला है। पुलिस उसे खोजने की कोशिश कर रही है। अनिल और सचिन के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक रूप से मजबूत थी अनीता, कर रही थी पुलिस भर्ती की तैयारी
अनीता शारीरिक रूप से काफी मजबूत थी। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की प्रारंभिक जांच में ऐसे तथ्य भी मिले हैं कि हत्यारे एक से ज्यादा हो सकते हैं। अनीता की कद-काठी के हिसाब से जिस तरह उसका गला रेता गया, वह किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं हो सकती। घर में बिखरा सामान और हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी यही कहानी बयां कर रहा है। घर में कई स्थानों पर खून के धब्बे मिले हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनीता ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा।

शक के आधार पर मृतका के पति अनिल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या में एक से अधिक लोगों के शामिल होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। फिलहाल जांच और पूछताछ जारी है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - मुकेश मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed