फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New timetable released, numbers of 98 special trains changed

Bareilly News: नई समय सारिणी जारी, 98 विशेष ट्रेनों के नंबर बदले

Wed, 18 Dec 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
New timetable released, numbers of 98 special trains changed
बरेली। रेलवे ने जनवरी 2025 से लागू होने वाली ट्रेनों की नई समय सारिणी मंगलवार को जारी कर दी। बरेली होकर गुजरने वाली सभी 190 ट्रेनों के समय में दो से 10 मिनट का बदलाव किया गया है। 10 ट्रेनों को नए स्टॉपेज दिए गए हैं। बरेली जंक्शन पर 15 ट्रेनों के ठहराव के समय को दो से बढ़ाकर पांच मिनट कर दिया गया है। मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल की सभी 98 विशेष ट्रेनों के नंबर बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन

नई समय सारिणी में चार ट्रेनों को विस्तार दिया गया है। फिलहाल, किसी नई ट्रेन के संचालन का जिक्र नहीं है। हालांकि, दो नियमित ट्रेनों के लिए स्लॉट बनाया गया है। एक जनवरी से ट्रेनों का संचालन नई समय सारिणी के मुताबिक किया जाएगा। निरस्त चल रहीं 18 ट्रेनों का नई समय सारिणी से संचालन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा। जिन 40 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है, उनका नई समय सारिणी के मुताबिक संचालन एक से 15 जनवरी के बीच अलग-अलग तारीखों में शुरू किया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के अनुसार समय सारिणी तय की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed