Railway News: भिटौरा से टिसुआ तक नई रेल लाइन, न्यू बरेली नाम से बनेगा नया रेलवे स्टेशन
गाजियाबाद-सीतापुर के बीच 400 किलोमीटर की नई रेल लाइन को अप्रैल में मंजूरी मिली है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने इसका खाका खींचना शुरू कर दिया है। इस परियोजना के तहत बरेली में 40 किलोमीटर नई लाइन बिछाई जाएगी और न्यू बरेली नाम से नया स्टेशन बनेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली होकर गाजियाबाद-सीतापुर के बीच 400 किलोमीटर की नई रेल लाइन को अप्रैल में मंजूरी मिलने के बाद रेल विकास निगम लिमिटेड ने खाका खींचना शुरू कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 14926 करोड़ का बजट तय किया है। परियोजना के तहत बरेली में 40 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। न्यू बरेली नाम से एक नया स्टेशन भी बनाया जाएगा।
उत्तर और पश्चिम को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाली दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन बरेली होकर गुजरती है। बरेली से चंदौसी ब्रांच लाइन भी लिंक करती है। यह लाइन रामगंगा से कैंट होते हुए शाहजहांपुर की ओर जाती है। शाहजहांपुर के रोजा से रोजा-सीतापुर लाइन गुजरती है। इसके अलावा बरेली से पीलीभीत-मैलानी होते हुए एक लाइन लखनऊ और पूर्वांचल को कनेक्ट करती है।
ऐसे में बरेली-शाहजहांपुर के बीच रेल लाइन पर ट्रेनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने अप्रैल में गाजियाबाद-सीतापुर के बीच 400 किलोमीटर से ज्यादा तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दी है। नई लाइन बरेली के भिटौरा से रामगंगा और बुखारा होते हुए टिसुआ निकलेगी।
नए स्टेशन के लिए चार स्थानों पर देखी गई जगह
परियोजना में बरेली जंक्शन पर गाड़ियों के दवाब को कम करने के लिए टिसुआ के पास एक नया बाइपास प्रस्तावित है। यह रेल लाइन भिटौरा से रामगंगा और बुखारा होते हुए टिसुआ स्टेशन के पास जुड़ेगी। बरेली में न्यू बरेली नाम से नए रेलवे स्टेशन के लिए रेल विकास निगम ने खाका खींचना शुरू कर दिया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि नए स्टेशन के लिए बरेली में चार स्थानों पर जगह देखी गई है।
दोहरीकरण परियोजनाएं भी पकड़ेगी गति
केंद्र सरकार बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद और चंदौसी-अलीगढ़ रेल खंड के अलावा भोजीपुरा-लालकुआं, काठगोदाम-लालकुआं, रामपुर-लालकुआं, भोजीपुरा बाइपास रेल लाइनों के दोहरीकरण को भी मंजूरी दे चुकी है। बरेली-चंदौसी रेल लाइन के दोहरीकरण का काम शुरू हो गया है और अन्य परियोजनाओं के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू हो चुका है। कासगंज-मथुरा के बीच भी दोहरीकरण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे चल रहा है।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए मंजूरी के बाद संबंधित एजेंसियों ने काम शुरू कर दिया है। बरेली में न्यू बरेली रेलवे स्टेशन प्रस्तावित है। बरेली में भिटौरा से रामगंगा और बुखारा होते हुए टिसुआ तक नई लाइनें प्रस्तावित हैं।