{"_id":"5f9db44d8ebc3e9bd406146f","slug":"new-name-of-district-prison-now-central-jail-2-bareilly-news-bly4252972170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार का नया नाम अब सेंट्रल जेल-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार का नया नाम अब सेंट्रल जेल-2
Sun, 01 Nov 2020 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसरपुर में जिला जेल की जगह होगी सेंट्रल जेल-2
विज्ञापन
सात जिलों के सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाएगा यहां
बरेली। केसरपुर की जिला जेल का नाम अब सेंट्रल जेल-2 हो गया है। यहां स्थित जिला जेल कचहरी के पास स्थित अपनी पुरानी जगह पर शिफ्ट होगी। शासन ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। पुरानी जेल का नवीनीकरण नये सिरे से होगा। नवीनीकरण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दे दिया गया है। पुरानी जेल में शिफ्ट होने के बाद ही सेंट्रल जेल-2 में अन्य जेलों से कैदियों को भेजा जाएगा।
करीब पांच साल पहले जिला जेल को शहर से बाहर ले जाकर केसरपुर गांव के पास बनी नई जेल में शिफ्ट किया गया था। वजह यह थी कि जिला जेल काफी पुरानी हो गई थी। 90 एकड़ जमीन में बनाई गई जिला जेल में 3500 बंदियों को रखने की क्षमता है। इस जेल को हाईटेक तरीके से बनाया गया था। यहां कांफ्रेंसिंग रूम भी बनाया गया है। महज पांच साल के अंदर ही सरकार का इरादा बदल गया। जेल शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंच गई। इससे बंदियों के साथ-साथ जेल अधिकारियों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इधर पुरानी जेल की जमीन को लेकर असमंजस की स्थिति थी। नेताओं ने बस अड्डे से लेकर बिजली घर तक बनाने का प्रस्ताव प्रशासन को दे दिया था। इसके बाद ही जेल को पुरानी जगह पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था। लेकिन स्पष्ट निर्देश नहीं आ पा रहे थे। पिछले दिनों शासन ने साफ कर दिया कि जिला जेल पुरानी जगह पर ही शिफ्ट होगी। इसके साथ ही केसरपुर जिला कारागार को सेंट्रल जेल-2 का नाम दे दिया गया। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि इस जेल का नाम सेंट्रल जेल-2 हो गया है। जिला जेल पुरानी जेल में ही शिफ्ट होगी। शासन से इसकी फाइल पास हो चुकी है। नवीनीकरण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। पुरानी जेल को 2500 बंदियों की क्षमता के अनुसार बनाया जाएगा। इसमें एक बैरक का भी निर्माण होना है।
विज्ञापन
सात जिलों के सजायाफ्ता कैदी रहेंगे सेंट्रल जेल-2 में
सेंट्रल जेल-2 में सात जिलों के सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर के अलावा रामपुर, मुरादाबाद व लखीमपुर के सजायाफ्ता बंदियों को भी इसी सेंट्रल जेल-2 में रखा जाएगा। इज्जतनगर में बनी पहले सेंट्रल जेल में भी क्षमता से ज्यादा बंदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने पहले इस जेल को सेंट्रल जेल-2 के लिए नामित कर दिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हो गया जिला जेल अब पुरानी जगह पर ही शिफ्ट होगी। जब तक बंदियों को पुरानी जेल में शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक जिला जेल अस्थाई रूप से यही रहेगी। - विजय विक्रम सिंह, जेल अधीक्षक, जिला जेल
विज्ञापन
सात जिलों के सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाएगा यहां बरेली। केसरपुर की जिला जेल का नाम अब सेंट्रल जेल-2 हो गया है। यहां स्थित जिला जेल कचहरी के पास स्थित अपनी पुरानी जगह पर शिफ्ट होगी। शासन ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। पुरानी जेल का नवीनीकरण नये सिरे से होगा। नवीनीकरण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को दे दिया गया है। पुरानी जेल में शिफ्ट होने के बाद ही सेंट्रल जेल-2 में अन्य जेलों से कैदियों को भेजा जाएगा।