फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New courses will start in the university, Faculty Council approves

विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, संकाय परिषद ने दी मंजूरी

Wed, 06 Jan 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
New courses will start in the university, Faculty Council approves
MJP Rohilkhand university

बीकॉम, बीबीए एलएलबी, एलएलएम साइबर लॉ समेत कई नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन सभागार में सोमवार को विधि विभाग की संकाय परिषद (फैकल्टी बोर्ड) की बैठक हुई। इस दौरान संकाय परिषद ने विश्वविद्यालय में कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी है।
फैकल्टी बोर्ड विधि पाठ्यक्रम समिति की बैठक में नवीन पाठ्यक्रम बीकॉम एलएलबी (पांच वर्षीय) पर विचार के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा बीबीए एलएलबी (पांच वर्षीय) को भी शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संकाय उपलब्धता के आधार पर एलएलएम साइबर लॉ एवं एलएलएम ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज के पाठ्यक्रम शुरू करने की भी मंजूरी दी गई। फैकल्टी बोर्ड द्वारा पूर्व से संचालित पाठ्यक्रम एलएलबी तीन वर्षीय एवं बीए एलएलबी पांच वर्षीय एवं एलएलएम दो वर्ष में किए गए संशोधन और नवीनीकरण का अध्ययन कर सर्वसम्मति से नवीन पाठ्यक्रम के लिए स्वीकृति प्रदान की। यह सभी पाठ्यक्रम आगामी शैक्षिक सत्र में प्रारंभ किए जाएंगे।
विज्ञापन

संशोधित व अस्वीकार्य सिनॉप्सिस के लिए बनेगी नई शोध समिति

पीएचडी सत्र 2018-19 के कोर्स पूरा होने के पश्चात परीक्षा में सफल 19 शोधकर्ता शोध समिति के सामने प्रस्तुत हुए। इसमें दो शोधकर्ताओं की सिनॉप्सिस (शोध का सार) स्वीकार हुई। नौ शोधकर्ताओं की सिनॉप्सिस अस्वीकार कर दी गई और 8 शोधकर्ताओं की सिनॉप्सिस संशोधित हुई। फैकल्टी बोर्ड ने सर्वसम्मति से सभी 17 संशोधित एवं अस्वीकार्य सिनॉप्सिस के लिए एक नई शोध समिति गठित करने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed