फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nephew shot and killed maternal uncle, grandmother injured

Bareilly News: भांजे ने गोली मारकर की मामा की हत्या, नानी घायल

Sun, 22 Sep 2024 07:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Sep 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Nephew shot and killed maternal uncle, grandmother injured
मीरगंज (बरेली)। गांव सिल्लापुर में शुक्रवार रात मीरगंज निवासी युवक ने ननिहाल में आकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मामा की मौत हो गई, जबकि नानी घायल हो गईं। घटना की वजह कुछ वर्ष पहले आरोपी के पिता की संदिग्ध हालत में मौत बताई जा रही है। इसके बाद आरोपी ने मौसी को कॉल करके कहा कि पिता की हत्या का बदला ले लिया है।
विज्ञापन

गांव सिल्लापुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनका धेवता मीरगंज की टीचर कॉलोनी निवासी अनुराग उर्फ छोटू (30) शुक्रवार रात करीब 12 बजे बाइक से उनके घर आया। वह कमरे में बैठकर उनके घरवालों से बात करने लगा। थोड़ी देर में अनुराग ने तमंचा निकाला और उनके बेटे रनवीर (53) व उनकी पत्नी राममूर्ति (75) को गोली मार दी। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गोली मारने के बाद अनुराग मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायलों को घरवाले सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने रनवीर को मृत घोषित कर दिया और राममूर्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में ही एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की कोई खास वजह नहीं बताई। शेर सिंह की ओर से अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसपी उत्तरी ने बताया कि आरोपी की तलाश में तीन टीम लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मौसी को की कॉल, रिकार्डिंग वायरल
रनवीर की हत्या के बाद भागे अनुराग उर्फ छोटू ने अपनी मौसी को कॉल की। कहा कि पापा की हत्या का बदला ले लिया है। मोबाइल फोन से यह रिकार्डिंग पुलिस को मिली तो घटना के खुलासे को एक दिशा मिली। इसके आधार पर ननिहाल पक्ष से पूछताछ की गई। तब पता लगा कि छोटू के पिता का शव कई साल पहले रेलवे ट्रैक पर मिला था। उस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। छोटू के मन में था कि उसके पिता की हत्या की गई, जिसमें ननिहाल वालों का हाथ था।
------
कुत्ता भौंका नहीं तो खुली परिवार की चुप्पी
शेर सिंह के घर में काफी खतरनाक किस्म का कुत्ता है, जो अजनबी को देखते ही भौंकना और काटना शुरू कर देता है। पुलिस को काफी देर तक परिजनों ने कोई वजह नहीं बताई। कुत्ता लगातार भौंक रहा था तो एसपी उत्तरी ने पड़ोसियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि छोटू अक्सर आता रहता था तो कुत्ता उसे पहचानता था। उन लोगों ने भी कुत्ते के भौंकने की आवाज नहीं सुनी। बैठक में खाने की थाली में भी आधा खाना रखा मिला। इससे साफ हुआ कि घर में छोटू के आने पर उसकी आवभगत की गई। खाना खाने के दौरान कोई ऐसी बात हुई कि हत्या की नौबत आ गई। इसके बाद परिजनों ने कुछ बातें पुलिस को बताईं, जिसपर पुलिस जांच में जुट गई है।

-----
आवारा है छोटू, शौक पूरे करने को बेचा मकान
एसपी उत्तरी ने बताया कि छोटू की तलाश में घूम रही टीमों ने जो जानकारी जुटाई उसके मुताबिक वह आवारा किस्म का है। माता-पिता की काफी पहले ही मौत हो गई थी तो वह गलत संगत में पड़ गया। हाल ही में उसने मीरगंज का अपना मकान बेच दिया। खेती की जमीन भी वह बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed