फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nephew entered the room and did obscene act with woman in bareilly

Bareilly News: भांजे ने कमरे में घुसकर की अश्लील हरकत, शिकायत पर ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 15 Jan 2025 10:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 10:00 PM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और भांजे पर छेड़खानी का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
Nephew entered the room and did obscene act with woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और भांजे पर छेड़खानी का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व पुराना शहर में हुई थी। निकाह के बाद से ही ससुराली आए दिन दहेज कम देने का ताना मारते थे। पति कार की मांग करता था। पति ने जेद्दाह जाने की योजना बनाई और पीड़िता से बोला तुम अपने माता-पिता से मुझे दो लाख रूपये दिला दो मुझे जेद्दाह जाना है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने माता-पिता से बात कर पति को दो लाख रुपये दिला दिए। पति जेद्दाह चला गया। इधर, इसी बीच भांजे और ससुराल वालों का घर आना जाना बढ़ गया। भांजा गलत निगाह रखने लगा। इस संबंध में कई बार ससुरालीजन को बताया लेकिन उन्होंने मारपीट शुरू दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भांजे ने की अश्लील हरकत 
इसके बाद ससुरालियों ने खाना खर्च बंद कर दिया। इसी दौरान पति जेद्दाह से घर वापस आया। छह जून 2024 को पीड़िता जब घर में अकेली थी तो मौका पाकर भांजा कमरे आ गया और अश्लील हरकते करने लगा। 

शोर शराबा करने पर वह चला गया। इसकी सूचना ससुरालियों को दी तो उन्होंने घर से निकाल दिया और घर वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed