{"_id":"61d48a5314a02a7176305a99","slug":"nepalese-set-fire-to-fence-in-fields-near-no-man-land-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: नो-मैंस लैंड के पास खेतों में लगी बाड़ में नेपालियों ने लगाई आग, जांच में जुटी एसएसबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: नो-मैंस लैंड के पास खेतों में लगी बाड़ में नेपालियों ने लगाई आग, जांच में जुटी एसएसबी
Tue, 04 Jan 2022 11:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में इंडो नेपाल सीमा के नो-मैंस लैंड से सटे खेतों में भारतीय किसानों ने फसलों के बचाव के लिए बाड़ (घास की बाउंड्री) बनाई थी। मंगलवार शाम नेपालियों ने वहां पहुंचकर आग लगा दी। भारतीय किसानों ने इसका विरोध किया, मगर नेपाली नहीं माने और आग लगाकर चले गए।
इसी जानकारी किसानों ने एसएसबी की चौकी को दी। सूचना पर पहुंची एसएसबी की टीम ने मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे दी है। यह भी बताया गया है कि मौके पर एसएसबी के पहुंचने से पहले ही नेपाली लौट गए थे।
माधोटांडा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमनगरा के मौजा गुन्हान के ग्राम प्रधान मंजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम सीमा पिलर नंबर 27 से 28 के बीच के निकट कुछ किसानों ने खेतर कर रखी है। वन्यजीवों से फसल को बचाने के लिए किसानों ने खेत के चारों को बाड़ (घास की बाउंड्री) बना दी है।
विज्ञापन
इसी बाउंड्री में नेपालियों ने आग लगा दी। जानकारी होने पर किसानों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन नेपाली नहीं माने। इसकी सूचना किसानों ने लग्गा भग्गा एसएसबी चौकी को सूचना दी। एएसआई अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक नेपाली वापस लौट चुके थे। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि बार्डर क्षेत्र में बाड़ में आग लगाने की जानकारी लगी है। मामले की उच्च अफसरों को जानकारी दे दी गई है।