फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neither exists in China nor in Japan, love for every religion exists in India.

Bareilly News: चीन में मौजूद न जापान में मौजूद है, प्रेम हर मजहब का हिन्दुस्तान में मौजूद है

Thu, 15 Aug 2024 04:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Neither exists in China nor in Japan, love for every religion exists in India.
बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन व जिला समारोह समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का आयोजन संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में किया गया। इसमें गयासुद्दीन शाद शम्सी ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा कि चीन में मौजूद न जापान में मौजूद है, प्रेम हर मजहब का हिंदुस्तान में मौजूद है। रोहित राकेश ने कहा कभी न हिले वो बुनियाद चाहिए, वतन हमेशा ही आबाद चाहिए। मनोज दीक्षित टिंकू , रणधीर प्रसाद गौड़ ने भी अपनी रचनाएं पढ़ीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष नमन मिश्रा रहे। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीत, नृत्य, गायन, पेंटिंग का कार्यक्रम दोपहर 12:00 से शाम सात बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शाम आठ बजे से नई दिल्ली की रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट की ओर से सूर्योदय हिंदी नाटक का मंचन किया जाएगा। इस दौरान विनय सागर जायसवाल, हिमांशु, कमल सक्सेना, राम कुमार अफरोज , राम प्रकाश सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed