{"_id":"65dee039d93266775a067b60","slug":"neighbors-entered-the-house-and-beat-up-the-women-in-bareilly-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लिया तो घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, घटना का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लिया तो घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, घटना का वीडियो वायरल
Wed, 28 Feb 2024 01:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:10 PM IST
सार
बरेली में पीड़ित परिवार की तरफ से पड़ोसी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पड़ोसियों पर पिटाई का आरोप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र निवासी परिवार के लोगों ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
प्रणव शर्मा की ओर से सुभाष नगर थाने में दिनेश चंद्र शर्मा समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी सीमा और मां पर पड़ोस दिनेश शर्मा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मारपीट की। प्रणव ने बताया कि दिनेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
इसी रंजिश में दिनेश शर्मा ने अपने साथियों संग मिलकर उनकी मां और बहन पर हमला कर दिया। इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसकी शिकायत पीड़ित ने 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन