फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence revealed in the report, three including the Deputy City Health Officer were asked to respond.

Bareilly News: रिपोर्ट में सामने आई लापरवाही, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित तीन से जवाब तलब

Fri, 19 Sep 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Negligence revealed in the report, three including the Deputy City Health Officer were asked to respond.
बरेली। सीबीगंज स्थित नंदोसी गोशाला में मृत पशुओं की तस्वीर वायरल होने के मामले की जांच में लापरवाही सामने आई है। गोशाला की हालत बदतर है। वहां लगे कैमरे तक खराब पड़े हैं। दो सदस्यीय कमेटी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी है। अब गोशाला प्रभारी व सफाई निरीक्षक समेत उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

11 सितंबर को सीबीगंज स्थित नगर निगम की गोशाला में कई गोवंश की मौत हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मृत गोवंश साफ दिखाई दे रहे थे। इसकी जांच के लिए नगर आयुक्त ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया था। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में कई लापरवाही सामने आई हैं। गोशाला में साफ-सफाई और चारे तक की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त मिलीं। इस रिपोर्ट के आधार पर अब नगर आयुक्त ने जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए? जांच टीम में शामिल संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव व एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने मौके पर जाकर जांच की तो कई अनियमितताएं मिलीं। हालांकि, अभी तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्पष्टीकरण आने के बाद ही रिपोर्ट उजागर करेंगे।
विज्ञापन

जान-बूझकर खराब किए कैमरे, भ्रष्टाचार के भी मिले संकेत : जांच टीम के मुताबिक, गोशाला में लगे कैमरों को चेक करने का प्रयास किया तो वे खराब मिले। कंप्यूटर के कीबोर्ड आदि पर धूल-मिट्टी इस कदर जमी थी कि मानों उन्हें कभी चलाया ही न गया हो। दबी जुबान यह भी कहा जा रहा है कि गोवंशों के चारे में भी भ्रष्टाचार हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गोवंशों की मौत कहीं भूख से ताे नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed