फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence in investigation, action ordered against two inspectors

Bareilly News: विवेचनाओं में लापरवाही, दो दरोगाओं पर कार्रवाई के आदेश

Thu, 06 Feb 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Negligence in investigation, action ordered against two inspectors
आंवला। एसएसपी अनुराग आर्य ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने विवेचनाओं में लापरवाही पर दो दरोगाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। एक सिपाही से जवाब-तलब भी किया गया। आमजनों से लिए गए फीडबैक व उत्कर्ष कार्यशैली के लिए महिला दरोगा सहित छह पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। क्षेत्र के लोगों ने कस्बे में ई-रिक्शा से जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर उन्होंने निर्माणाधीन बैरकों में लगाई गई सामग्री मानक के अनुरूप है अथवा नहीं। इसके लिए कमेटी से जांच कराने के निर्देश दिए और विवेचनाओं के निस्तारण कराने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए योगदान देने वाली मोहल्ला लठैता निवासी महिला अध्यापिका रंजना सिंह व छात्रा अंशिका सिंह को सम्मानित किया। इसके बाद प्रशिक्षु महिला दरोगा पूजा गोस्वामी, उपनिरीक्षक हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल जफरूदीन, सिपाही कुलदीप, महिला सिपाही प्रियंका व चंचल शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कप्तान ने विवेचना में लापरवाही पर उप निरीक्षक रामवीर सिंह व प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सिपाही नितिन कुमार से तीन नए कानूनों के अंतर्गत ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विवेचकों को सही जानकारी न देने पर जबाब-तलब भी किया। इस दौरान एसडीएम नहने राम, सीओ नितिन कुमार, इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह, चेयरमैन आबिद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article