फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NEET Dress Code full sleeves clothes high heels not allowed in exam centers

NEET 2023: बरेली के 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा, फुल बाजू के कपड़ों में नहीं मिलेगा प्रवेश; जानें ड्रेस कोड

Sat, 06 May 2023 01:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 May 2023 01:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा के लिए बरेली जिले से 8980 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक जिले के 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है। 

विज्ञापन
NEET Dress Code full sleeves clothes high heels not allowed in exam centers
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी की परीक्षा सात मई को होने जा रही है। बरेली जिले से 8980 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक जिले के 13 केंद्रों पर होगी। इसके लिए प्रवेश सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक होगा। परीक्षा में नकल न हो इसके लिए छात्र-छात्राओं का ड्रेस कोड बनाया गया है। कोड का पालन न करने पर अभ्यार्थियों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


आयोजक संस्थान के पत्र के अनुसार लड़कों के लिए आधी बाजू वाली शर्ट व टी शर्ट, ट्राउजर और साधारण पेंट पहनने के निर्देश दिए गए हैं। उनको फुल टी शर्ट, कुर्ता पायजामा पहनने की अनुमति नहीं है। उन्हें केंद्र पर चप्पल व सैंडल पहनकर जाना होगा। 
विज्ञापन


वहीं, लड़कियों को ज्यादा कढ़ाई वाले कपड़े, हाई हील्स, जूते पहनने पर रोक है। वहीं, उनको भी आधी बाजू वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा देने जाना होगा। उन्हें झुमके, कंगन, हार व अन्य मेटल की चीजें भी नहीं पहनकर जानी है। परीक्षा के दौरान कोई भी विद्यार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 13 केंद्रों पर होगी नीट

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा में जिले से 8980 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एनटीए के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव पब्लिक स्कूल, परसाखेड़ा स्थित डीपीएस, नैनीताल रोड स्थित सेक्रेड हार्ट्स स्कूल, पीलीभीत रोड स्थित माधवराव सिंधिया स्कूल, विद्या भवन पब्लिक स्कूल, नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, बिथरी स्थित रोहिलास इंटरनेशनल स्कूल, पद्मावती एकेडमी, अल्मा मातेर स्कूल, हांडा पब्लिक स्कूल, रिठौरा स्थित खंडेलवाल कॉलेज व अलखनाथ रोड स्थित बीबीएल स्कूल शामिल हैं। 

परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक चलेगी। केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। विद्यार्थियों को दोपहर डेढ़ बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed