फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naushad changed his name to trap girls in Bareilly

UP News: राहुल के वेश में निकला नौशाद, युवतियों को झांसा देने के लिए बदलता था किरदार; ऐसे खुला राज

Sat, 21 Sep 2024 11:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 11:29 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में लड़कियों को परेशान करते पकड़े गए दो युवकों ने अपनी पहचान छिपाकर फर्जी नाम से आईडी बना रखी थी। वे कई लड़कियों के संपर्क में थे। पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। जिस युवक ने अपना नाम राहुल बताया था, वह नौशाद निकला। वहीं विक्की का असली नाम अमान है। 

विज्ञापन
Naushad changed his name to trap girls in Bareilly
आरोपी नौशाद व अमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारीनगर में युवतियों को परेशान करते पकड़े गए शोहदों से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल बताया था, हकीकत में वह नौशाद जमाली निकला। दूसरे युवक ने अपना नाम विक्की बताया था, वह अमान निकला। दोनों के पास से कई फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। मोबाइल फोन की जांच में पता चला है कि इंस्टाग्राम पर दोनों की अलग-अलग नाम से आठ-दस आईडी हैं। 

विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने विशाल श्रीवास्तव के साथ मिलकर बुधवार को दोनों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। जिन लड़कियों को वे परेशान कर रहे थे, उनके बारे में अभी कुछ मालूम नहीं हो सका है। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गिरोह बनाकर लड़कियों को फंसाने का आरोप 
शोहदों को पकड़ने वाले विशाल श्रीवास्तव का आरोप है कि अमान और नौशाद गिरोह बनाकर फर्जी नाम से समुदाय विशेष की लड़कियों को फंसाते थे। घटना वाले दिन उनके साथ दो-तीन अन्य युवक भी थे, जो मौके से भाग गए। नौशाद और अमान ने भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों का गिरोह सक्रिय 
पिछले साल बारादरी थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था। आशंका है कि शहर में फिर से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। हिंदूवादी संगठन के लोग शोहदों पर लव जिहाद गिरोह का सदस्य होने का आरोप भी लगा रहे हैं। 

लंबे समय तक केरल में रह चुका है नौशाद
नौशाद काफी समय तक केरल में रह चुका है। वह अक्सर केरल हवाई जहाज से जाता था। नौशाद कोचीन हवाई अड्डे के आसपास ही रहता था। वह केरल में क्यों रहता था? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी सिंडीकेट के संपर्क में आ गया होगा। पुलिस उसके परिवार की भी कुंडली खंगाल रही है।

इंस्टाग्राम पर लड़कियों से करते थे दोस्ती
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिये नौशाद दूसरे समुदाय की लड़कियों से दोस्ती करता है। उसकी आईडी पर उत्तराखंड से लेकर आसपास के कई जिलों की लड़कियां जुड़ी हैं। आशंका जताई जा रही है कि जिन लड़कियों से शोहदे कर्मचारीनगर के पास झगड़ा कर रहे थे, उनको भी इंस्टाग्राम के जरिये झांसे में लिया होगा। दोनों के मोबाइल फोन में लड़कियों से चैट करने के साक्ष्य और अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस लड़कियों की पहचान में जुटी है। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं।

नौशाद जमाली के पास से पांच आधार कार्ड बरामद 
पुलिस के मुताबिक दोनों के पास से कई फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। नौशाद जमाली के पास से सोनू पुत्र सुरेश, नौशाद पुत्र बाबू, अनश पुत्र कबीर, अमन पुत्र सुरेश और राहुल पुत्र बाबू नाम के जाली आधार कार्ड बरामद हुए हैं। उसके मोबाइल में नौशाद, नौशाद जमाली, शोफिया, राहुल समेत कई नामों से इंस्टाग्राम आईडी भी मिली हैं। 

अमान के पास से अमान पुत्र इनामुल रहमान खां, विक्की पुत्र कबीर और विनीत पुत्र सत्यपाल नाम के जाली आधार कार्ड मिले हैं। उसके मोबाइल फोन में भी अलग-अलग नाम से इंस्टाग्राम आईडी मिली हैं। सभी जाली आधार कार्ड परतापुर चौधरी के पते पर ही बने हुए हैं।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों के पास से अलग-अलग नामों के कई जाली आधार कार्ड मिले हैं। उनकी अलग-अलग नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed