फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath Museum will be built on two and a half acres of land in Rudravanam

Bareilly News: रुद्रावनम की ढाई एकड़ जमीन पर बनेगा नाथ म्यूजियम

Tue, 19 Aug 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nath Museum will be built on two and a half acres of land in Rudravanam
बरेली। ग्रेटर बरेली में रुद्रावनम की 2.5 एकड़ जमीन पर नाथ म्यूजियम बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अगस्त को बरेली दौरे के वक्त रुद्रावनम और नाथ म्यूजियम की प्रस्तावित परियोजना की सराहना की थी।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ग्रेटर बरेली के सेक्टर सात में रुद्रावनम प्रस्तावित है। रुद्रावनम के 23 एकड़ रकबे में से 2.5 एकड़ जमीन पर नाथ म्यूजियम प्रस्तावित है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने मुख्यमंत्री के सामने इसका मॉडल प्रस्तुत किया था। मॉडल को धरातल पर उतारने के लिए एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को बीडीए अफसरों के सामने प्रस्तुतीकरण दिया। अब इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रस्तावित कार्य का एस्टीमेट जल्दी ही बनेगा। इसके बाद निविदा निकाली जाएगी। आने वाले दिनों में शहर के लिए नाथ म्यूजियम भी आकर्षण का केंद्र बने, इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


नाथ संप्रदाय के साथ शिव की महिमा का होगा बखान
नाथ म्यूजियम में सरोवर के चारों ओर गैलरी और ध्यान केंद्र प्रस्तावित है। शिवलिंग की स्थापना होगी। नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों का महत्व बताने के लिए शिल्पकार मूर्तियां बनाएंगे। भित्ति चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। नाथ संप्रदाय और शिव की महिमा का बखान होगा। ऑडियो-वीडियो और डिजिटल तकनीक का सहारा लिया जाएगा। म्यूजियम नाथ संप्रदाय और भगवान शिव को समर्पित होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed